मुनक्का या किश्मिश में से कौन बेहतर है?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 14:02

किशमिश के फायदे

किशमिश एक ऐसा सुपरफूड है जो सेहतमंद, स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर है। पोषक तत्वों के इन छोटे चमत्कारों में विटामिन, खनिज, फाइटोन्यूट्रिएंट्स, पॉलीफेनोल्स, एंटीऑक्सिडेंट और कई अन्य आहार फाइबर होते हैं।

जायसवाल के अनुसार, “किशमिश को आंखों की रोशनी में सुधार, रक्तचाप को नियंत्रित करने, प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने, वजन घटाने में मदद, हड्डियों की ताकत में सुधार, दांतों की सड़न को रोकने, पाचन में सहायता और यौन स्वास्थ्य में सुधार के लिए जाना जाता है। ”

दरअसल, किश्मिश अस्वास्थ्यकर चॉकलेट का एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

मुनक्का के लाभ

जायसवाल कहती हैं – मुनक्का आज भी अपने औषधीय गुणों के कारण किशमिश की तुलना में एक स्वास्थ्यवर्धक विकल्प माना जाता है। डॉक्टर मुनक्का को रात भर भिगोने की सलाह देते हैं ताकि इसे पचाना आसान हो जाए। “यह अपने शीतलन गुण के कारण अम्लता या अपच को प्रेरित नहीं करता है और आपके हीमोग्लोबिन को बढ़ाने के लिए उत्कृष्ट है। यह सूखी खांसी और श्वसन पथ की सूजन के इलाज में भी प्रभावी माना जाता है।”

मुनक्का का उपयोग इसके एंटीइंफ्लेमेटरी और रोगाणुरोधी गुणों के कारण घावों को ठीक करने के लिए भी किया जाता है।

उन्हें अपने दैनिक आहार में शामिल करके आप उनकी गुडनेस का लाभ ले सकती हैं।

वेट लॉस के लिए क्या है ज्यादा बेहतर – किशमिश या मुनक्का?

किशमिश और मुनक्का दोनों ही कैलोरी से भरपूर होते हैं। मगर उनमें मौजूद चीनी प्राकृतिक है और जब तक आप इनका अधिक मात्रा में सेवन नहीं करते हैं, तब तक आपके वजन पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ता है। वास्तव में, यदि आप भीगे हुए किशमिश और मुनक्का का सेवन करते हैं तो वे आपके मीठे की क्रेविंग्स को कम करने, रक्तचाप को बनाए रखने और आपको भरपूर ऊर्जा प्रदान करने में मदद कर सकते हैं।

मुनक्का वजन घटाने में किशमिश की तुलना में बेहतर भूमिका निभा सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info